MP Weather Update : राजधानी में बारिश, भांडेर में आकाशीय बिजली से मौत, सागर की कॉलोनियों में भरा पानी

MP Weather Update : राजधानी में बारिश, भांडेर में आकाशीय बिजली से मौत, सागर की कॉलोनियों में भरा पानी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रात लगभग 9.30 बजे जोरदार बारिश हुई। कुछ ही देर की बारिश में गड्ढों में पानी जमा हो गया। भोपाल सहित रायसेन और ग्वालियर में भी तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बारिश के लिए एक हफ्ते का अलर्ट जारी किया है।

जरूर पढ़ें- Mahakal Lok: क्या होता है “लोक” का मतलब !

खेत पर काम कर रहा था किसान

इधर भांडेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खेत में काम करते वक्त आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हुई। यह दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बागुधन गांव का मामला बताया जा रहा है। भाण्डेर अनुभाग के थाना दुरसड़ा क्षेत्र में ग्राम बागुधन में  शाम 4 बजे करीब की यह घटना बताई जा रही है। 37 वर्षीय किसान मलखान अहिरवार यहां खेत पर काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

जरूर पढ़ें- MP teacher recruitment : बढ़ गई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख, यहां देखें जानकारी

सागर की निचली बस्तियों में भरा पानी

उधर सागर में मौसम भी मौसम का बदला मिजाज नजर आया। यहां जोरदार गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। यहां तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं निचले इलाकों की कॉलोनियों में पानी भर गया। यहां अक्टूबर महीने में 104 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सागर में सोमवार को एक बार फिर सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला व जमकर वर्षा हुई। शाम चार बजे के बाद काले-घने बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार वर्षा से शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी। सिविल लाइन, कटरा बाजार और रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़कों पर पानी भर गया। वहीं मौसम खुलने के बाद धूप की आस लगाए बैठे किसान फिर चिंतित हुए। कई किसानों की फसल अभी कट नहीं पाई हैं। लगातार वर्षा से फसलें प्रभावित हैं। वे मौसम खुलने की आस लगाए हैं, लेकिन इस साल अक्टूबर में लगातार वर्षा हो रही है।

जरूर पढ़ें- MP School Holiday: बच्चों की दिवाली ! लगातार 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बना सकते हैं घूमने का प्लान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article