MP Weather Update : मौसम बदलना शुरू, सुबह शाम की ठंड कर रही बीमार, कर लें तैयारी, मलाजखंड में पारा पहुंचा 12.7 डिग्री

MP Weather Today : उत्तरी हवाओं का असर, गिरा पारा, नौगांव की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रात

भोपाल।  MP Weather Update :मध्यप्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो गया है। सुबह-शाम की ठंड के बाद दोपहर की तेज गर्मी अब लोगों को बीमार कर रही है। जब भी मौसम में बदलाव होता है। लोगों को मौसम के साथ सामंजस्य बनाने में समय लगता है। यही कारण है कि डॉक्टरों के पास इस समय सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में गिरावट mp hindi news की भविष्यवाणी की है।

प्रदेश में हुई हल्की बारिश —
प्रदेश में शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव (Madhya Pradesh Weather News) आया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाला समय प्रदेश में ठंड का असर दिखाने लगेगा। शुक्रवार के मौसम की बात करें मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल इलाके के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद इस जिलों के तापमान में गिरावट और हवा में ठंडक महसूस हो रही है। सर्दी के महीने में भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और ठंड का एहसास कम है।

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम —
हालांकि प्रदेश में सुबह शाम की ठंड शुरू हो गई है। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की आसार जताए हैं। यानि करीब 13 नवंबर के बाद राज्य के मौसम में दो से तीन दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। इसका कारण राजस्थान से आने वाली हवाओं का भी असर बताया जा रहा है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार अभी सिर्फ 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए हैं। हालांकि हिमालय में कुछ बर्फबारी शुरू हो गई है।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article