MP Weather Update Today : अगले हफ्ते से एमपी में कड़ाके की ठंड, सबसे ठंडा रहा मलाजखंड

MP Weather Today : उत्तरी हवाओं का असर, गिरा पारा, नौगांव की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रात

भोपाल। MP Weather Update Todayअभी तो ठंड की शुरूआत है। अगले हफ्ते से ठंड का मिजाज बदलने वाला है। इसी के साथ अब कड़ाके की ठंड झेलने के लिए आप तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने ये भविष्य वाणी की है। अभी फिलहाल ज्यादा तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखने को मिल रही है। उमरिया, मंडला और जबलपुर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तो वहीं मलाजखंड में सबसे कम 9 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यप्रदेश सहित मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि इसके बाद दो से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। इसके बाद 21 नवंबर से एमपी में एक बार फिर मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद कुछ दिनों में ये ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हिस्सों को और ठंडा करेंगी।

ऐसा रहा राजधानी भोपाल का मौसम —

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां मौसम साफ और शुष्क है। जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मंगलवार की सुबह कुछ इलाकों में धुंध और कुहासा देखने को मिला है। इसी के साथ हल्के बादल छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कुछ खास चेतावनी जारी नहीं की गई है।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article