Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, आज 15 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

MP Weather Update, aaj ka mausam, bhopal weather: मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक एमपी का मौसम ऐसा ही रहेगा।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, आज 15 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव हो गया है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ठंड का असर कम हो गया है। बदले मौसम के चलते राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक एमपी का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा और दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी। शनिवार को बदले वेदर का असर प्रदेशभर में रहा। इससे सभी जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री के ऊपर और कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक पारा 29.1 नर्मदापुरम में रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। वहीं, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी में घना कोहरा रहा। ग्वालियर हवाई अड्डे में विजिबिलिटी शून्य रही।

इन शहरों में बारिश-ओले का अलर्ट

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बैतूल, हरदा, खंडवा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में ओले गिरने के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा कटनी और दमोह में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। राज्य के अन्य शहरों में मौसम साफ रहेगा।

Advertisment

publive-image

भोपाल मौसम अपडेट

राजधानी में दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। शनिवार को दिन का पारा 27.0 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पर आ गया। रात्रि के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

रविवार को शहर में सुबह के समय धुंध छाई रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा।

पिछले पांच दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जनवरी में तापमान 5 डिग्री के नीचे आ चुका है। इससे ठंड पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Advertisment

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

12 जनवरी का मौसम अपडेट

  • तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • नॉर्थ भारत के प्रदेशों में बारिश की संभावना है।
  • राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहेगा।
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • उत्तर भारत के कुछ प्रदेशों में बारिश हो सकती है।

13 जनवरी का मौसम अपडेट

  • छह राज्यों में घना कोहरा और नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा रहेगा।
  • आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और केरल में तेज हवाएं व बिजली गिरने की संभावना है।
  • उत्तर भारत के कुछ प्रदेशों में बारिश हो सकती है।

मौसम अपडेट एमपी का मौसम weather update Weather of MP mp weather update mp weather IMD update bhopal weather aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें