MP में बारिश करा रही हल्की ठंड का अहसास: तीसरे सिस्टम का 4 संभागों में अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update Today: MP में बारिश करा रही हल्की ठंड का अहसास, तीसरे सिस्टम का 4 संभागों में अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP-Weather-Update-Today

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश के थमने से मौसम सुहाना बना हुआ है। रात और सुबह हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है।

मौसम विभाग की मानें तो सितंबर महीने में बारिश का तीसरा स्ट्रॉन्ग सिस्टम आज यानी रविवार से एक्टिव हो रहा है, जो कि अगले 3 दिन तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जमकर बारिश कराएगा। आज भी प्रदेश (MP Weather Update Today) के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

अगले 3 दिन इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 दिन तक एमपी के (MP Weather Update Today) पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है।

आज इन जिलो में बारिश के आसार

आज यानी रविवार को अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट और मैहर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

MP-Weather-Update

अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, कटनी, जबलपुर, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश (MP Weather Update Today) होने के आसार हैं। इंदौर और उज्जैन संभाग में धूप खिलेगी। वहीं भोपाल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में हल्की गरज-चमक और धूप-छांव रहेगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1835178066122793005

इसलिए ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक,बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है, जो कि आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में ये एमपी में छा जाएगा। इसके साथ ही मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इसी कारण प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। 18 सितंबर से प्रदेश (MP Weather Update Today) में बारिश की एक्टिविटी घटेगी।

MP-Weather-Farewell

16 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को प्रदेश के उमरिया, कटनी, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मैहर जिलों में अति भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट है।

इन जिलों में 24 घंटे के अंदर 8 इंच तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं सिंगरौली, मऊगंज, सतना, सीधी, रीवा, नरसिंहपुर, पन्ना, डिंडौरी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट है।

भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, खंडवा, गुना, बैतूल, हरदा, टीकमगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी जिलों में भी तेज बारिश (MP Weather Update Today) होने की संभावना है।

MP-Weather-Update

17 और 18 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम

17 और 18 सितंबर को प्रदेश के विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, नर्मदापुरम, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, कटनी, श्योपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, पन्ना, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश (MP Weather Update Today) का 'ऑरेंज' अलर्ट है।

वहीं भोपाल, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, नीमच, भिंड, मुरैना, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सतना, उमरिया, रीवा, मऊगंज, बालाघाट, सिवनी, मंडला, मैहर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: आसमान छू रहा सोना: चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल, यहां चेक करें ताजा भाव

MP Railway News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी निरीक्षक, VIP सुविधाओं का फायदा उठाने की कर रहा था कोशिश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article