MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: तीन दिन जमकर पानी बरसाएगा नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम, IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

MP Weather Update: MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: तीन दिन जमकर पानी बरसाएगा नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम, IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

MP-Weather-Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सिस्टम एक्टिव हो रहा है। ये सिस्टम अगले 3 दिन तक पूरे प्रदेश में जमकर पानी बरसाएगा। आज (सोमवार) को MP के कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट हैं। वहीं इंदौर, उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुए लो प्रेशल एरिया और मानसून ट्रफ के कारण मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश (MP Weather Update) के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

(आज ऐसा रहेगा मौसम...)

MP-Weather-Update

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट- मौसम वैज्ञानिक, प्रदीप कुमार गुप्ता के मुताबिक, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट सीधी, अनूपपुर और मैहर जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट है। यहां कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज बारिश का येलो अलर्ट- जबलपुर, सिवनी, पन्ना, रीवा, सागर, मऊगंज, सतना, कटनी, छतरपुर जिलों में भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट है।

गरज-चमक के साथ तेज बारिश- भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, टीकमगढ़, हरदा, मंदसौर, नीमच, गुना, देवास, शाजापुर, आगर- मालवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, श्योपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा दमोह, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1835628243132506300

प्रदेश में अब तक इतनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून की ओवरऑल बारिश की बात करें तो अभी तक प्रदेश में 40.5 इंच बारिश हो चुकी है। ये  सामान्य से 8% ज्यादा है।

वहीं भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। इन जिलों में 100 से 195% तक पानी गिर चुका है, जिनमें श्योपुर सबसे ऊपर है।

17 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश

MP-Weather-Update

मध्य प्रदेश के उमरिया, कटनी, जबलपुर, रीवा, सीधी, सतना, नरसिंहपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट रहेगा।

भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर, गुना, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, मऊगंज, अनूपपुर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का 'यलो' अलर्ट रहेगा।

वहीं खंडवा, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, देवास, इंदौर, रतलाम, नीमच, श्योपुर में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

18 और 19 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

MP-Weather-Update

मौसम विभाग की मानें तो 18 और 19 सितंबर को भोपाल, रायसेन, विदिशा, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, उज्जैन, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, मंदसौर, पन्ना, सागर, छतरपुर, नीमच, गुना, मुरैना, श्योपुर, सतना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट है।

MP-Weather-Update

वहीं इंदौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, दमोह, मैहर, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भी तेज बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम एक्टिव: आज इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सीजन में कोटे से ज्यादा बारिश

एमपी में बीजेपी सांसद के रवैये से परेशान BJP विधायक: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का पार्टी के नेताओं ने किया विरोध

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article