Mp Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में बारिश की संभावना

Mp Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच फिर एक बार फिर मौसम का मिजाजMp Weather Update बदल सकता है। प्रदेश में रविवार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके बाद सोमवार से अगले दो तीन दिन कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में सोमवार से लगातार तीन दिन तक बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेश में रविवार दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए हुए हैं। वहीं अगले कुछ घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। बता दें कि पछले दिनों प्रदेश के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंच गया। पचमढ़ी में अभी तक पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था। होशंगाबाद और इंदौर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले गए हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चले गए हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में बारिश संभावना है। वहीं कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को पूरे प्रदेशभर में बौछारें पड़ने की संभावना है इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं।

27 से 29 दिसंबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तरी पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। फलस्वरूप 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password