MP Weather Update: होली पर गिरा पारा, पड़ने लगी तेज गर्मी, मार्च में ही 40°C पहुंचा तापमान

MP Weather Update: भोपाल में होली से पहले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को दिन का तापमान 37.9 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री रहा। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा हुआ। छतरपुर एमपी का सबसे गर्म जिला रहा।

MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: भोपाल में होली से पहले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को दिन का तापमान 37.9 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री रहा। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा हुआ। छतरपुर एमपी का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में तेज धूप पड़ेगी साथ ही दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण वहां तपिश बढ़ गई है। यह गर्म हवा मध्य प्रदेश में भी पहुंच रही है, जिससे दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन में पारा 37-38 डिग्री और रात में 19-20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें- MP Nursing College Scam: हाईकोर्ट ने अपात्र कॉलेजों की मान्यता की ओरिजनल फाइलें पेश करने दिया आदेश

जिलों में तापमान की स्थिति

  • छतरपुर: खजुराहो में दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
  • मंडला: तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया।
  • दमोह: तापमान 39 डिग्री रहा।
  • नर्मदापुरम: तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ।
  • टीकमगढ़: तापमान 7 डिग्री रहा।

उज्जैन का पारा सबसे कम

  • जबलपुर: 17.4 डिग्री
  • ग्वालियर: 18.9 डिग्री
  • इंदौर: 19.9 डिग्री
  • भोपाल: 21 डिग्री

प्रदेश के सबसे ठंडे शहर

  • कल्याणपुर (शहडोल): 13.6 डिग्री
  • आंवरी (अशोकनगर): 13.7 डिग्री
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम): 14.1 डिग्री
  • मंडला: 14.7 डिग्री
  • देवरा (सिंगरौली): 15.5 डिग्री

मार्च के मौसम रिकॉर्ड

  • अधिकतम तापमान: 41 डिग्री (30 मार्च 2021)
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री (9 मार्च 1979)
  • बारिश: 108.8 मिमी (साल 2006)

शहरवार तापमान और AQI

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानAQI
भोपाल37.9°C21°C95
इंदौर37°C19.9°C125
जबलपुर37.6°C18°C148
ग्वालियर34.6°C18.9°C222
उज्जैन37°C17°C72

यह भी पढ़ें- Happy Holi: आज रंग-बिरंगा होगा पूरा देश, धूमधाम से मनेगी होली, सोशल मीडिया पर छाया खुमार, देखें ट्रेंडिंग फोटो और वीडियो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article