Advertisment

MP Weather Update: सितंबर के कब-कब बारिश के आसार, इस दिन हो जाएगी मानसून की विदाई, IMD का पूर्वानुमान

MP: सावन के आखिरी महीने सितंबर से ही कुछ उम्मीदें हैं। सितंबर के कब-कब बारिश के आसार, इस दिन हो जाएगी मानसून की विदाई, IMD का पूर्वानुमान

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Heat Wave Alert: परेशान करेंगे गर्म हवाओं थपेड़े, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेब का यलो अलर्ट

भोपाल।MP Weather Update:  इस साल हुई कम बारिश ने वैसे किसानों की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं अब सावन के आखिरी महीने सितंबर से ही कुछ उम्मीदें हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगर बंगाल की खाड़ी में कोई स्ट्राॅन्ग मानसून सिस्टम बनता है तो मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। वरना अब 10 से 12 दिनों में मानसून की विदाई होना संभव है। तो चलिए जानते हैं आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर में कब-कब बारिश के आसार हैं।

Advertisment

इस कंडीशन में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगर बंगाल की खाड़ी में स्ट्राॅन्ग मानसूनी सिस्टम बनता है या बारिश कराने वाली रेखा यानी मानसून ट्रफलाइन सही ट्रैक पर आती है तो सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस साल ज्यादा बारिश

बीते 10 सालों की बात करें तो सिर्फ 2019 में ही सितंबर में पूरे साल के कोटे से लगभग तीन गुनी अधिक बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सितंबर के महीने में दिन का औसत तापमान लगभग 31.3 डिग्री, तो वहीं रात का 22.2 डिग्री रहता है। यही कारण है कि इस महीने में अगस्त के मुकाबले उमस भी ज्यादा पड़ती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भी भांदौ की गर्मी उमस भरी बीतती है।

बीते 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर वर्षा दर्ज की गई और जिलों में मौसम शुष्क रहा है।

Advertisment

बारिश के आंकड़े

पिछले 24 घंटे के दौरान सागर में 33, पांढुर्ना में 15, सलीमाबाद में 6, मेंहदवानी में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कैसे बीतेगे अगले 24 घंटे

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम के पूर्वानुमान की बात करें, तो नर्मदापुरम, संभाग के जिलों में तथा भोपाल, रायसेन, विदिशा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल ,उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिला में कहीं-कहीं तो बारिश हो सकती है। इसके अलावा विशेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में तरह चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बैतूल, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में बिजली गिर सकती है। यहां पर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की अनुसार 10 से 12 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Hindi Current Affairs MCQs: 01 सितंबर, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Pirtu Paksha 2023: पितृ दोष लगने का संकेत देता है घर में अपने आप उगा ये पौधा

Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

Advertisment

MP Weather Update, Increased tension of farmers, Monsoon, Today weather forcast, mp rain alert, bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 2 September, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर

भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert monsoon Increased tension of farmers bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 2 September
Advertisment
चैनल से जुड़ें