/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mausam-1.png)
MP Weather Update: राजधानी सहित प्रदेश के की जिलों में बीते दिनों हुई बारिश से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी वित्रोक्ष के आगे बढ़ने और उत्तर महाराष्ट्र पर बने चक्रवात के दक्षिण महाराष्ट्र की तरफ बढ़ने के कारण हवाओं का रुख बदल गया और इसी वजह से मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया।
शनिवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से वातावरण में नमी काफी कम हो गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा वातावरण शुष्क और दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन इसके बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा, चार दिन बाद एक बार फिर से बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास है और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 16 मार्च को उत्तर भारत में दाखिल होने का अनुमान है। इनके प्रभाव से 18-19 मार्च से एक बार फिर मप्र में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है।
32.6 डिग्री सेल्सियस से कम रहा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री से.कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से कम रहा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us