Advertisment

मौसम विभाग का अनुमान, इन राज्‍यों में सर्दी, कोहरे सहित बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश में 8 डिग्री सबसे कम तापमान

author-image
News Bansal
मौसम विभाग का अनुमान, इन राज्‍यों में सर्दी, कोहरे सहित बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश में 8 डिग्री सबसे कम तापमान

MP Weather Update: प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुष्क मौसम बना रहा, इसके साथ ही कई जिलों रीवा, सतना, खजुराहो, नौंगांव, ग्वालियर और दतिया में मध्यम से घना कोहरा रहा। वहीं अगर बात न्यूनतम तापमान की करें तो ग्वालियर और उज्जैन संभाग के जिलों में गिरावट रही और हालांकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन हीं देखा गया।

Advertisment

इस जिलें में रहा न्यूनतम तापमान

राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार रीवा एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की सुबह के समय रहने की संभावना है।

क्या कहना है मौसम विभाग का

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में गुजरात के ऊपरी भाग में हवा का एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्वी रूख के बनने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं 25 जनवरी के बाद हवा का रूख बदलकर उत्तरी होने की संभावनाएं हैं। जिसके बाद 26 जनवरी से एक बार फिर से शीतलहर चलने की संभावना है।

पहाड़ियों में बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री तक नीचे तक जा सकता है। Skymet Weather के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

Advertisment
मौसम विभाग MP Weather Update today MP Weather Update NEWS mp weather update mp weather news forecast Meteorological Department Heavy thunderstorm Cyclone Noul aaj ka mausam 8 degree lowest temperature in Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें