MP Weather Update: बदलता मौसम, पांच जिलों में पारा 14 डिग्री से नीचे, हिल स्टेशन पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

MP Weather Update: एमपी में बदलता मौसम, पांच जिलों में पारा 14 डिग्री से नीचे, हिल स्टेशन पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

MP Weather Update: आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार, ये वेदर सिस्टम एक्टिव

भोपाल। MP Weather Update: एमपी में मौसम बदलने लगा है। तापमान में गिरावट आने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 18 डिग्री पर जा पहुंचा है। इसी के साथ मौसमी बीमारियों में भी इजाफा होने लगा है। लोगों को गले में खराश और सर्दी की शिकायत होने लगी है। आइए जानते हैं आगे चलकर मौसम कैसा रहने वाला है।

इसलिए मौसम बना है शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर भारतीय क्षेत्र में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं हैं। जिसके कारण मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। तो वहीं प्रदेश के पांच जिले ऐसे हैं जहां पर पारा 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इन जिलों में पारा 14 डिग्री के पास

पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। इन जिलों में पारा 14 ​पारा डिग्री के पास पहुंच गया है। जहां मलाजखंड में 14.1, उमरिया में 14.4, रीवा में 14.4, मंडला में 14.4 और छिंदवाड़ा में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश में लगभग सभी शहरों का तापमान बदला है। प्रमुख बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में 17, ग्वालियर में 16.6, इंदौर में 21.8, जबलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान भी गिरा है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 दर्ज किया गया तो वहीं ग्वालियर में 32.3, इंदौर में 31.6, जबलपुर में 30.2, छिंदवाड़ा में 30.1, नरसिंहपुर में 32 और उमरिया में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

सबसे ठंडा रहा हिल स्टेशन पचमड़ी

प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन सबसे ठंडे तापमान की बात करें तो प्रदेश का हिल स्टेशन पचमड़ी ऐसा शहर रहा जहां पर तापमान सबसे कम 11 डिग्री तक जा पहुंचा हैं। इसके अलावा बैतूल, रायसेन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, रीवा, उमरिया और मलांजखंड भी रहा सबसे ठंडा रहा।

mp weather update, today mp weather, mp ka mausam, mp weather forcast, madhya pradesh ka mausam, hindi news, bansal news, 25 oct ka mp weather

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article