Advertisment

MP Weather: एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, भोपाल-रीवा सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर देखा जा रहा है।भोपाल के दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather: एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, भोपाल-रीवा सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर देखा जा रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल के दिन के तापमान में कुछ उछाल दर्ज किया गया, लेकिन रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

Advertisment

भोपाल-रीवा में गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में शुक्रवार सुबह से सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे रात में ठंड और बढ़ गई।

publive-image

भोपाल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर और सिंगरौली में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

वहीं, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, ग्वालियर, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, जबलपुर, गुना, सीधी, दमोह, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम और निवाड़ी में हल्की शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

publive-image

कल्याणपुर में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

प्रदेश के पांच सबसे न्यूनतम तापमान वाले शहरों में कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, राजगढ़ में 5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 5.8 डिग्री, उमरिया/नौगांव (छतरपुर) में 6.1 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब मिलेगी ठंड से राहत?

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। इस वजह से रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास है, जिसके प्रभाव से रविवार तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

Gold Price Hike: इंदौर में फिर महंगा हुआ सोना, रिकार्ड स्तर पर पहुंची चांदी, खरीदने से पहले जान लें कीमतें

MP Laptop Yojana: अटक गए 90 हजार विद्यार्थियों के लैपटॉप, माध्यमिक शिक्षा मंडल नहीं देगा राशि

weather update mp weather update cold wave in MP Madhya Pradesh cold wave winter alert in Madhya Pradesh shahdol cold wave coldest cities in Madhya Pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें