MP Weather Update : कम दबाव का क्षेत्र करा सकता है बारिश, इंदौर में बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update : कम दबाव का क्षेत्र करा सकता है बारिश, इंदौर में बढ़ेगी ठंड mp-weather-update-low-pressure-area-can-cause-rain-cold-will-increase-in-indore

MP Weather Update : कम दबाव का क्षेत्र करा सकता है बारिश, इंदौर में बढ़ेगी ठंड

इंदौर। सुबह—शाम की ठंड, दिन  MP Weather Update की गर्मी लोगों की सेहत में उतार—चढ़ाव ला रही है। शहर में पिछले दो दिनों से शहर के मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही तापमान में हल्की सी गिरावट भी दर्ज की गई है। दो दिनों से दिन और रात के तापमान में भी करीब एक डिग्री का तापमान कम रहा है। शुक्रवार को शहर का सुबह का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। तो वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो अभी बादल कम छाए रहने के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह हल्की धुंध के कारण दृश्यता न्यूनतम 3000 मीटर तक रही। वहीं सुबह के समय हवाएं भी शांत रही। हवाओं का रुख दक्षिणी पूर्वी रहा। इंदौर में अगले 3 से 4 दिन मौसम सामान्य के आसपास रहेगा।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद दक्षिणी अंडमान क्षेत्र में 29 और 30 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा। जिसका असर ये दिखेगा कि इंदौर और होशंगाबाद में 1 और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। इसके बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते यानि 7 दिसंबर के बाद से ठंड का तेज असर दिखाई देगा। इस वर्ष अभी तक हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय हुए हैं, इस वजह से भी ठंड का असर अभी कम दिखाई दे रहा है। यह संभावना दिखाई दे रही है कि दिसंबर माह के अंत तक इंदौर में कड़ाके की सर्दी होगी साथ ही कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article