MP Weather Update: बर्फीली हवाओं बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने एमपी में ठिठुरन और बढ़ा दी है। MP में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

MP Weather Update: बर्फीली हवाओं बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने एमपी में ठिठुरन और बढ़ा दी है। MP में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में दिन और रात का तापमान लुढ़का है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। MP में आज से और पारा गिरेगा। इसी के साथ MP के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान भी बताया गया है।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में तापमान कितना रहेगा:

भोपाल (Bhopal weather update)

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 26 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी।

भोपाल में आगामी दिनों में और ठंड भी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ दिन में कुहासा देखने को मिलेगा।

इंदौर (Indore weather update)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कुहासा रहने की संभावना है। यहां दिन में ठंड कम रहने के आसार हैं। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

जबलपुर (Jabalpur weather update)

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 08 और अधिकतम तापमान 24 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कुहासा देखने को मिलेगा। यहां ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं।

ग्वालियर (Gwalior weather update)

ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी ठंड अब लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 08 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध रहने की संभावना है।

उज्जैन (Ujjain weather update)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 

Top News Today: दिल्ली पुलिस नहीं, अब CISF के जिम्मे होगी संसद की सुरक्षा, दिल्ली के कनॉट प्लेस के गोपालदास भवन में आग

CG News: पीकेईबी कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई शुरु, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Chhattisgarh News: गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर

Chhattisgarh News: गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर

Astronomical Event: 22 दिसंबर को होती है साल की सबसे लम्बी रात और सबसे छोटा दिन, जाने इसके पीछे का विज्ञान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article