MP Weather Update: साउथ एमपी के आठ जिलों में आज रात बूंदाबांदी, खरगोन सबसे ठंडा रहा, भोपाल में हल्की धूंध

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रातें ठंडी हो गई है। इस बीच साउथ एमपी में बूंदाबांदी का अनुमान है।

MP Weather Update

MP Weather Update

हाइलाइट्स

  • एमपी से मानसून विदाई की घोषणा
  • पांच दिन प्रदेश में कोई अलर्ट नहीं
  • दिवाली बाद फिर बूंदाबांदी के आसार

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रातें ठंडी हो गई है। इस बीच साउथ एमपी में बूंदाबांदी का अनुमान है। प्रदेश में खरगोन जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि नर्मदापुरम में सबसे अधिक गर्म रहा। भोपाल समेत कुछ जिलों में बादलों से हल्की गर्माहट रही। हालांकि, कुछ इलाकों में सुबह हल्की धूंध भी छा रही है।

भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, अगले पांच दिन प्रदेश में कहीं कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, छठवें दिन यानी दिवाली के बाद रेनफाल एक्टिविटी बढ़ेगी। इससे पहले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

एमपी से मानसून विदाई की घोषणा

मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह से विदाई की घोषणा की। मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे मध्यप्रदेश से गुरुवार, 16 अक्टूबर, 2025 को पूरी तरह विदा हो गया है। हालांकि, 21 अक्टूबर से कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी।

यहां हल्की बूंदाबांदी के आसार

गुरुवार रात को एमपी के साउथ साइट के बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा गर्म

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पूर्व निमाड़ के खरगोन जिले दर्ज किया गया, यहां 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि नर्मदापुरम जिले अधिकतम 34ण्8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मैपे देखें...

17 Oct 2025 MP Map

18 Oct 2025 MP Map

19 Oct 2025 MP Map

20 Oct 2025 MP Map

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Bhopal Power Cut: भोपाल के इन इलाकों में बिजली कटौती, अलकापुरी, दारिश हिल्स समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Bhopal Power Cut

Bhopal Power Cut Schedule 17 October 2025: भोपाल के एक दर्जन से अधिक इलाकों में शुक्रवार, 17 अक्टूबर, 2025 को बिजली कटौती की जाएगी। जिसका भोपाल बिजली कंपनी की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article