MP Weather Update: ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज एमपी में मौसम

MP Weather Update:  मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। आज सुबह भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, गुना समेत...

MP Weather Update: ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज एमपी में मौसम

MP Weather Update:  मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। आज सुबह भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, गुना समेत अन्य शहरों में कोहरा छाया रहा। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 15 दिसंबर को प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

भोपाल (Bhopal)

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 27 तक हो सकता है। सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी और दिन में कुहासा देखने को मिल सकता है।

इंदौर (Indore)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कुहासा रहने की संभावना है।

जबलपुर (Jabalpur)

जबलपुर में आज न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 26 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कुहासा देखने को मिलेगा।

ग्वालियर (Gwalior)

ग्वालियर में आज न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 28 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कुहासा रहने की संभावना है।

उज्जैन (Ujjain)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी और दिन में कुहासा देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालाँकि, बादल ऊँचाई पर हैं, इसलिए बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों के कारण दिन में भी ठंडक रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: 

Healthy Snacks: वजन और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकेंगे ये 4 स्नैक्स, झटपट हो सकते हैं तैयार

MP News: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए आधिकारियों को निर्देश

Top News Today: श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सर्वे के लिए कमिशन को इलाहबाद HC की मंजूरी, डेरेक ओ’ब्रायन पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute Case: शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे को मिली मंजूरी, जानें खबर

Office Trendy Fashion: ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त ध्यान रखें ये 4 गलतियां,नहीं तो बिगड़ जाएगा पूरा लुक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article