MP Weather Update : एमपी में हाय-हाय गर्मी, उफ-उफ गर्मी…7 जिलों में लू की चेतावनी

भोपाल। देशभर में मौसम तेजी से MP Weather Update करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड में अगले 5 दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। यहां पारा 45 डिग्री से भी ऊपर जाने की संभावना है। यानी कुल मिलाकर आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसने वाली है।
वहीं MP में गर्मी के तीछे तेवर पहले से ही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। पचमढ़ी छोड़ तमाम जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि नौगांव में 44.0 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से लगातार तापमान बढ़ रहा है।
खबर एक नजर —
- MP में गर्मी के तीखे तेवर जारी
- मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत
- पचमढ़ी छोड़ तमाम जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज
- राजगढ़ में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री तापमान दर्ज
- नौगांव में 44.0 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज
- पाकिस्तान और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से बढ़ा तापमान
Share This
0 Comments