Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आग उगलता पारा, शुक्रवार से गर्मी से राहत, 30 मार्च से फिर दस्तक देगी लू

MP Weather Update: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश के तापमान में उछाल आया है। बुधवार को कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आग उगलता पारा, शुक्रवार से गर्मी से राहत, 30 मार्च से फिर दस्तक देगी लू

मध्यप्रदेश वेदर अपडेट।

हाइलाइट्स
  • एमपी में पहुंची राजस्थान की गर्म हवा।
  • नर्मदापुरम में तापमान 41 डिग्री के करीब।
  • मार्च के आखिरी दिन और बढ़ेगा तापमान।
Advertisment

MP Weather Update: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश के तापमान में उछाल आया है। बुधवार को कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया। नर्मदापुरम में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा, जबकि चार शहरों में लू का प्रभाव देखा गया। रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन पर रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

शुक्रवार से होगी गर्मी में राहत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गुरुवार को भी तापमान इसी स्तर पर बना रह सकता है, लेकिन शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28-29 मार्च को गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है।

Advertisment

publive-image

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके रायकवार ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, शुक्रवार से हवा का रुख बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।

30-31 मार्च को फिर चल सकती है गर्म हवा

बुधवार को नौगांव, गुना, रतलाम और शिवपुरी में लू का असर रहा। रतलाम लगातार दूसरे दिन लू की चपेट में रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30-31 मार्च को मालवा-निमाड़ क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, धार आदि में फिर से लू चल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • नर्मदापुरम: 40.9 डिग्री सेल्सियस
  • रतलाम: 40.2 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर: 39.9 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन: 39 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल: 38.8 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर: 38.2 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर: 38 डिग्री सेल्सियस
Advertisment

publive-image

अप्रैल-मई में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल-मई में हीटवेव का प्रभाव और बढ़ सकता है। इस दौरान 30-35 दिनों तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

  • 27 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव।
  • 28 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें-

MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 5 साल का इंतजार खत्म, ओबीसी शिक्षक भर्ती पर अब नहीं होगी कोई रुकावट

Advertisment

Property Tax Payment: ‘अभी भरो, आधा बचाओ’, 31 मार्च के बाद टैक्स होगा डबल, ऐसे ऑनलाइन भरें नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स

Summer heatwave alert mp weather update mp weather forecast Loo effect in Ratlam Guna Heatwave in Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें