MP Weather Update: प्रदेश में नर्म पड़े गर्मी के तेवर, राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: प्रदेश में नर्म पड़े गर्मी के तेवर, राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी MP Weather Update: Heat wave in the state, warning of heavy rain in these districts including the capital

MP Weather Update: प्रदेश में नर्म पड़े गर्मी के तेवर, राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश समेत पूरे देश में गर्मी ने पिछले दिनों लगातार कहर बरसाया है। प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने बीते 6 साल की रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब गुरुवार को सुबह से ही राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तेवर नर्म पड़ गए हैं। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाना शुरू हो गए हैं। वहीं मानसून ब्रेक भी खत्म हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने (MP Weather Update) आज से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आज से प्रदेश में मानसून ब्रेक भी खत्म होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, लेकिन इसका असर प्रदेश में आना शुरू हो गया है। अब आज से बारिश शुरू हो सकती है। वहीं 11 जुलाई तक मानसून ब्रेक पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगा।

इन जिलों में होगी बारिश...
प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों से लगातार गर्मी और तेज उमस देखने को मिल रही है। हालांकि एक बार फिर प्रदेश में जल्द ही मानसून सक्रिय हो जाएगा। अब प्रदेश के धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट के साथ ही रीवा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को सुबह से बादल छाने लगे हैं। हालांकि अभी पूरी तरह मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। वहीं आज से प्रदेश में एक बार फिर मानसून ब्रेक खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article