/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Weather-update-3.jpg)
Image Source: Twitter@ANI
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। दिल्ली के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट बदली है। यहां कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक, सोनीपत, दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, राजगढ़, अलवर, दौसा, बदायूं, मोदीनगर, मथुरा, हाथरस, करनाल, जिंद, पानीपत समेत कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। एटा, किशनगंज, खुर्जा, मुरादाबाद, चंदौसी, नोएडा, अमरोहा, आगरा, मथुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
MP में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में एक साथ तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम फिर से बिगड़ने लगा है। सर्द हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश के कई इलाकों में ठंड से राहत तो मिल गई है, लेकिन नमी बढ़ने से बादल छाने लगे हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर भी शुरू है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि, प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। 7 जनवरी के आसपास फिर हवा का रुख उत्तरी होने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर से मिल रही नमी के कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। शनिवार को ग्वालियर में बारिश भी हुई है। मौसम का ऐसा हाल बुधवार तक बना रह सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us