MP Weather Update: एमपी में फेंगल तूफान का असर, भोपाल-उज्जैन में कोल्ड डे, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update: हवाओं का रुख बदलने से आंशिक बादल छा रहे हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

MP Weather Update: एमपी में फेंगल तूफान का असर, भोपाल-उज्जैन में कोल्ड डे, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update: राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का दौर जारी है। रविवार को सबसे कम तापमान 7 डिग्रीी राजगढ़ में रहा। पचमढ़ी में रात्रि का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल समेत 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।

हवाओं का रुख बदला

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवाओं का रुख बदलने से आंशिक बादल छा रहे हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल देश के पश्चिम क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल के कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब का क्षेत्र बना है।

यह भी पढ़ें: दुआ के साथ आज होगा इज्तिमा का समापन: ट्रैफिक पुलिस ने किया आने-जाने का रूट डायवर्ट, पुराने शहर में नहीं जाएंगी बसें

पुडुचेरी के आसपास टकराने की संभावना है। पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका बना है। वहीं, हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी पर बना है।

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने कहा कि फेंगल तूफान के चलते हवाओं का रूख बदल रहा है। इस वजह से मध्यम और ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तापमान में गिरावट होगी।

भोपाल में 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

भोपाल में तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री पर आ गया। रविवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी और उज्जैन में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। 1 दिसंबर 2001 को रात्रि का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:MP में पशुपालन विभाग बेचेगा गाय की बछिया, पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने होंगे कोर्स

10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर

राज्य के 13 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर में 6.1 और पचमढ़ी में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजगढ़- 7.0 डिग्री सेल्सियस
नौगांव- 7.2 डिग्री सेल्सियस
भोपाल- 8.6 डिग्री सेल्सियस
रायसेन- 9.0 डिग्री सेल्सियस
टीकमगढ़- 9.0 डिग्री सेल्सियस
खंडवा- 9.4 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो- 9.4 डिग्री सेल्सियस
बैतूल- 9.5 डिग्री सेल्सियस
उमरिया- 9.5 डिग्री सेल्सियस
गुना- 9.6 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर- 9.8 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article