Advertisment

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी पर बना पर गहरा अवदाब क्षेत्र का असर, फिर बदलेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के तट पर गहरा अवदाब क्षेत्र बनने के कारण एक बार फिर मौसम बदल सकता है। MP में इसका असर दिखाई दे सकता है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से मानसून सुस्त पड़ेगा मानसून

भोपाल। MP Weather Update: एमपी में बीते दिनों से रुका बारिश का दौर बुधवार से एक बार फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के तट पर गहरा अवदाब क्षेत्र बनने के कारण एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मानसून द्रोणिका के अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चलने के कारण एमपी में इसका असर दिखाई दे सकता है।

Advertisment

मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के असर से बुधवार-गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहीं धूप कहीं बादल

आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के अलावा भोपाल, इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के अन्य जिलों में मिलाजुला मौसम रहेगा। कभी धूप खिलेगी तो कभी बादलों का डेरा रहेगा। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ—साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों का हाल

आपको बता दें बीते 24 घंटों में मंगलवार को शाम तक रतलाम में 20, सीधी में 17,उज्जैन में 11, उमरिया में 10, नौगांव में पांच, खजुराहो में चार, सतना में तीन, छिंदवाड़ा एवं रीवा में दो दमोह में एक, मलाजखंड, धार में 0.4,जबलपुर में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisment

मौसम विभाग की चेतावनी जारी

बारिश के दौरान घर के अंदर से पेड़ के नीचे सेट के फर्श पर न रहें।

सावधानियों और कीका सहारा किउपकरणों के कान के दौरान जत

बात उन सभी वस्तुओं से दूर रहे जो बिजली का संचालन करती है।

बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें और स्विच बंद करें।

पुराने मकानों से दूर रहे मौसम चेतावनी सरकारी निर्देशों का पालन करें।

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार ( MP Weather Forcast) बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 14 से 16 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

Aaj ka Panchang: 2 अगस्त का पंचांग में पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और संक्षिप्त राशिफल

MP Weather Update, Increased tension of farmers, Monsoon, Today weather forcast, mp heavy rain red alert, bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 2 august, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर

Advertisment
भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर Today weather forcast mp weather update mp heavy rain red alert monsoon Increased tension of farmers bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 2 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें