मध्यप्रदेश में लगातार 5वें दिन शुक्रवार को भी शीतलहर (Cold Wave) चल रही है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में लोग कड़ाके की सर्दी से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर और शिवपुरी में सर्द हवाएं चल रही हैं। अभी इनसे राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
MP NEWS : लखपति दीदीयों को करोड़पति बनाएंगे Shivraj, कृषि मंत्री ने बताया अपना सपना.!
लखपति दीदीयों को करोड़पति बनाएंगे Shivraj, कृषि मंत्री ने बताया अपना सपना.! लखपति दीदीयों को करोड़पति बनाएंगे शिवराज केंद्रीय कृषि...