MP Weather Update: मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 15 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल। मप्र में लगातार गिर रहे तापमान से प्रदेशभर के जिलों में ठंड का दौर बढ़ रहा है। कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छा रहा है।

MP Weather Update: मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 15 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल। मप्र में लगातार गिर रहे तापमान से प्रदेशभर के जिलों में ठंड का दौर बढ़ रहा है। कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिनों इसी तरह तक ठंड का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटो में राजधानी रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

उत्तर भारत में बर्फ पिघलने का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। 10KM प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के 15 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। दतिया की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में यह 7.2 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा टीकमगढ़ में 13.5 डिग्री रहा।

संबंधित खबर: MP Weather Update: इन जिलों में होगी तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ हफ्तों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। इसी वजह से कई जिलों में ठंड बढ़ी है।

पचमढ़ी में तापमान 7.2 डिग्री पहुंचा

मध्यप्रदेश में ज्यादातर जिलों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, वहीं अधिकतम तापमान की बता करें तो उसमें कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया। इसी के साथ छतरपुर जिले के नौगांव में 8.5 डिग्री, भोपाल में 12.1 डिग्री और इंदौर में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

बन रहे बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में 23 और 24 दिसंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखण्ड में जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:

CG Politics: किसान की आत्महत्या पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांगेस एक दूसरे पर लगा रहे गंभीर आरोप

CG News: कांग्रेस पूर्व विधायक ने चुनावों में करारी हार के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Parliament Winter Session: हंगामा करने वाले 34 सांसदों पर चली कैंची, अधीर रंजन चौधरी समेत सस्पेंड

Gwalior News: कुलपति की मदद के मामले में दोनों छात्रों को मिली जमानत, सीएम ने दिए थे जांच के निर्देश

Ujjain News: गलत काम करने से मना करने पर पति ने बोला तीन तलाक, 13 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article