MP Weather Update: फिर लौटा ठंड का दौर, दतिया प्रदेश में सबसे ठंडा, आगामी 3 दिनों में और गिरेगा तापमान

MP Weather Update: मप्र में एक बार फिर से ठंड का दौर लौट आया है। बीते दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

MP Weather Update: फिर लौटा ठंड का दौर, दतिया प्रदेश में सबसे ठंडा, आगामी 3 दिनों में और गिरेगा तापमान

भोपाल।MP Weather Update: मप्र में एक बार फिर से ठंड का दौर लौट आया है। बीते दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से बारिश हुई जिससे हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। सर्द हवाओं से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    दतिया में तापमान 6 डिग्री

मप्र के दतिया, ग्वालियर और खुजराहो सहित रीवा में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। इन जिलों में सबसे कम 6 डिग्री तापमान दतिया जिले का रहा। वहीं रीवा एवं खजुराहो में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक जा पहुंचा।

    बारिश की संभावना

वहीं राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा आगे 3 दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है।

    वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव

वेस्टर्न डिस्टर्वेंस अभी भी पाकिस्तान और जम्मू से लगे इलाके में एक्टिव है। साथ ही पूर्वी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी बना हुआ है। इससे हवाओं का रुख उत्तरी और पूर्वी हो रहा है।

    बादल छाए रहने की आंशका

इन सर्द हवाओं की वजह से ही प्रदेश में ठंड बढ़ी है। आगमी 3 दिनों में दिन और रात के तापमान और गिरावज तर्ज की जाएगी। 11 फरवरी से बादल छाए रहने के साथ कुछ हिस्सों में बारिश भी संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article