MP Weather Update: कश्मीर में बर्फबारी के चलते MP में बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा पारा, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों से ठंड का दौर जारी है। कश्मीर में बर्फबारी के चलते MP में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी दी है।

MP Weather Update: कश्मीर में बर्फबारी के चलते MP में बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा पारा, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

MP Weather Update: कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट आई है। भोपाल में नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। ठंड और कोहरे की दोहरी मार से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम?

लद्दाख और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जिससे राज्य में ठंड बढ़ गई है। विशेषकर उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आ रही है।

राजधानी भोपाल ने नवंबर महीने का 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और यहां सीजन की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के विभिन्न शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज शीतलहर और कोहरे का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-रात में चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मिलेंगे ये फायदे!

देखें पचमढ़ी का तापमान

शुक्रवार को प्रदेश के पचमढ़ी शहर में रात का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडला में 8.1 डिग्री, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं जबलपुर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। यहां सबसे कम तापमान जबलपुर में 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 27.1 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.6 डिग्री और उज्जैन में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल में 300 के पार AQI

भोपाल में प्रदूषण का स्तर दिल्ली जैसा हो गया है। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का मुख्य कारण कूड़ा-कचरा और पराली जलाना है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें- MP-CG By Election Result Live: MP उपचुनाव में बुदनी से पहले राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल आगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article