MP Weather Update : एमपी में छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार!

MP Weather Update : एमपी में छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार! MP Weather Update: Clouds will prevail in MP, chances of rain in these districts!

MP Weather: 23 मई से ग्वालियर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

भोपाल। MP Weather Update: एमपी में पारा चढ़ने लगा है। mp weather forcast अधिकतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तो वहीं दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे गर्म रात वाले शहर की बात करें तो एमपी mp के सागर शहर की बीती रात सबसे गर्म रही। जहां न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। इसके अलावा प्रदेश के रात का तापमान खत्म होने से ठंड की विदाई होती दिखाई दे रही है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान स्थिर रहा पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. सागर जिले में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा  दिन के अलावा रात का तापमान बढ़ने की वजह से ठंड बिल्कुल खत्म सी हो गई है। जानिए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए क्या अनुमान जताया है।

इसलिए बदल रहा मौसम — MP Weather Update:
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है उसके अनुसार आने वाले दो दिन बाद एमपी में मौसम मे अचानक परिवर्तन आने लगेगा। लेकिन वहीं ये भी आशंका जताई जा रही है कि यदि हिमालय himalay पर बर्फबारी तेज हुई। तो असम पंजाब राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बन सकती है। तो वहीं इसका असर मध्य प्रदेश mp में भी देखा जा सकता है। इस कारण हो सकता है कि जो बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।

बीते 24 घंटों का ये रहा तापमान — MP Weather Update:

प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा। आपको बता दें एमपी के सागर sagar जिले में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा। यहां का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के सिवनी में 17.2, गुना में 17 डिग्री ग्वालियर में 17.4 इंदौर में 14.7 डिग्री जबलपुर में 13.9 और नरसिंहपुर में 17.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article