MP Weather Update: एमपी में हवाओं के रुख बदलने से ठंड से राहत, पचमढ़ी में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

MP Weather Update: एमपी में हवाओं के रुख बदलने से ठंड से राहत, पचमढ़ी में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

MP Weather Update: एमपी में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस साल पहले सप्ताह में ठंड के तेवर तीखे रहे। साल 2001 से 2024 तक इस बार भोपाल और ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।

24 साल का रिकॉर्ड टूटा

ग्वालियर में 7 दिसंबर को रात्रि का पारा 1.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो 24 साल में सबसे कम है। पिछले सालों की तुलना में जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले दिनों की संख्या में वृद्धि हुई है।

मौसम प्रणाली

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिसंबर के शुरुआत में उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। साथ ही हवाओं का रुख लगातार बना रहा। इस कारण दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट हुई।

हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर, गुरुवार को शहडोल और सिवनी में शीतलहर का प्रभाव रहा। पचमढ़ी में पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला में तापमान 4.5 डिग्री रहा। दिन में सबसे अधिक तापमान उज्जैन में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

बुधवार-गुरुवार की रात का तापमान

  • पचमढ़ी- 3.3 डिग्री
  • कल्याणपुर- 3.7 डिग्री
  • मंडला- 4.5 डिग्री
  • उमरिया- 5.3 डिग्री
  • नौगांव- 5.4 डिग्री
  • राजगढ़- 5.6 डिग्री
  • खजुराहो- 5.6 डिग्री
  • टीकमगढ़- 6.7 डिग्री
  • रीवा- 7.0 डिग्री
  • रायसेन- 7.6 डिग्री
  • मलाजखंड- 7.6 डिग्री
  • छिंदवाड़ा- 7.7 डिग्री
  • सतना- 8.2 डिग्री
  • दमोह- 8.4 डिग्री
  • सीधी- 9.0 डिग्री
  • बैतूल- 9.5 डिग्री

भोपाल मौसम अपडेट

राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। गुरुवार सुबह 11 बजे तक शहर में अच्छी ठंडक बनी रही। शाम को ठंडक बढ़ गई।

भोपाल में 9 साल में 25 से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान

साल

तारीख

न्यूनतम तापमान

20233012.0
2022289.0
2021308.5
2020207.8
2019285.3
2018028.0
2017268.8
2016267.5
2015267.1

शुक्रवार को इन शहरों में कोहरे के आसार

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में शुक्रवार को कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप खिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 

मध्यप्रदेश हाई स्कूल शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक: अदालत ने सरकार से 3 हफ्ते में नियम सुधारने को कहा

उज्जैन महाकाल में भक्तों के साथ ठगी: पुरोहित ने जल चढ़वाने के लिए पैसे मांगे, कलेक्टर नीरज सिंह ने रंगे हाथ पकड़ा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article