Weather Update: भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Madhya Pradesh Weather Update; उत्तर-पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट आई है।

Weather Update: भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Madhya Pradesh Weather Update: उत्तर-पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार (13 फरवरी) को भोपाल का दिन का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरा।

मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है। दिन के समय एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कई शहरों में तापमान में गिरावट

राजगढ़ का पारा 3.8 डिग्री और गुना के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रात्रि और सुबह हल्की ठंडक है। हवा के रुख में परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पारा ढलने लगा है। लोगों को सर्दी से थोड़ी समय के लिए मिली राहत के बाद सर्दी का एक दौर फिर आ गया है।

publive-image

रात के तापमान में भी गिरावट

बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 2.3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

एमपी के सबसे ठंडे शहर

प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शाजापुर जिले के गिरवर शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 7 डिग्री दर्ज हुआ। अशोकनगर में 7.4 डिग्री, पचमढ़ी व राजगढ़ में 7.6 डिग्री, सीहोर में 8.4 डिग्री और सीहोर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ ठंड

दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है। दिन में तेज धूप खिल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट है। रात और सुबह के समय ठंड है। स्काईमेट के अनुसार, अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है।

publive-image

पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी

आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में यह उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव के कारण हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

इंदौर के शिवाजी मार्केट के दुकानदारों को राहत: लॉटरी सिस्टम के फैसले पर हाईकोर्ट का स्टे, 18 फरवरी को अगली सुनवाई

Bhopal-Noida Flight: भोपाल वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब नोएडा के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article