MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मखमली ठंड शुरू... भोपाल सहित 11 जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे आया

Madhya Pradesh (MP) Weather 9 October 2025 Update: मध्यप्रदेश से मानसून विदा होने की तैयारी में है। इससे पहले सर्दी ने अहसास कराना शुरू कर दिया है।

MP Weather Update

MP Weather Update

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश में अक्टूबर में मखमली ठंड
  • भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री
  • 48-72 घंटे में मानसून विदा होगा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश से मानसून विदा होने की तैयारी में है। इससे पहले सर्दी ने अहसास कराना शुरू कर दिया है। अक्टूबर का पहला हफ्ता बीतते ही प्रदेश में मखमली ठंड शुरू हो गई है। भोपाल सहित प्रदेश के 11 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल संभाग के राजगढ़ और इंदौर में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार, 8 अक्टूबर को भोपाल में रात का तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। भोपाल में पिछली तीन रातों के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम में बदलाव...

सीजन की बारिश के आखिरी दौर के बाद मौसम में भी बदलाव आ रहा है। बुधवार सुबह भोपाल के अधिकांश हिस्से में धुंध छाई रही। आईएसबीटी से लेकर मिसरोद और चुना भट्टी से लेकर कोलार तक के क्षेत्रों में सुबह धुंध थी।

48 या 72 घंटे में मानसून की विदाई हाेगी!

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 या 72 घंटे में मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। अक्टूबर के पहले हफ्ते में 4 मौसमी सिस्टम के कारण बारिश का दौर शुरू हुआ था, जिससे मानसून की विदाई में देरी हुई।

इन जिलों में बूंदाबादी के आसार

मध्य प्रदेश के 17 जिलों जैसे जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया में आज बूंदाबांदी की संभावना है।

यहां बना हुआ है चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ने पश्चिम-मध्य अरब सागर में गहरे कम दबाव के क्षेत्र के रूप में सक्रियता दिखाई है। इसके गुरुवार को और कमजोर होने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में पूर्वी हरियाणा और उसके आस-पास बना हुआ है।

10 अक्टूबर के आस-पास मानसून की वापसी

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून के जाने के संकेत दिखने लगे हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है।
इस समय ऊपरी स्तर पर उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इस कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
10 अक्टूबर के आस-पास कई शहरों से मानसून की वापसी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस संगठन में बदलाव: कई जिलों के बदले गए जिला प्रभारी, इंदौर के रवि जोशी भोपाल के प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

MP: छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्माक्यूटिकल का मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

Chhindwara cough syrup case Update

Chhindwara cough syrup case Update: मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldrif) के सेवन से 20 मासूम बच्चों की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी (Sresan Medicals) के मालिक रंगनाथन गोविंदन (Ranganathan) को हिरासत में ले लिया गया है। इसके लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा ये कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article