MP Weather Update: MP में शुरू हुआ गर्मी का तांडव, भोपाल 39 डिग्री पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म, जानिए IMD का ताजा अपडेट

MP Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश तपने लगा है। भोपाल में तापमान 39 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री पहुंचा। 7 अप्रैल से लू की चेतावनी, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम।

MP Weather Update: MP में शुरू हुआ गर्मी का तांडव, भोपाल 39 डिग्री पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म, जानिए IMD का ताजा अपडेट

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट।

MP Weather Update: अप्रैल की शुरुआत होते ही प्रदेश में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। शनिवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री बढ़ गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा। दोपहर के वक्त 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लू जैसे हालात बना दिए।

अगले दो दिन और तपा सकता है एमपी

IMD की मानें तो आने वाले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में 7 अप्रैल से लू चलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

इस बार टूटेगा का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार अप्रैल की गर्मी पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 2019 में भोपाल में 43.7 डिग्री पारा दर्ज हुआ था, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। इस बार तापमान इससे भी ऊपर जा सकता है।

कहां कितना तापमान रहा?

शहर

अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम42.2 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो39.4 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन39.4 डिग्री सेल्सियस
धार39.1 डिग्री सेल्सियस
गुना39.0 डिग्री सेल्सियस
भोपाल39.0 डिग्री सेल्सियस
इंदौर38.8 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर38.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर38.0 डिग्री सेल्सियस
खरगोन38.2 डिग्री सेल्सियस

रात में कहां सबसे ठंडा रहा?

शहर

न्यूनतमतापमान

पचमढ़ी14.6 डिग्री सेल्सियस
सीधी15.2 डिग्री सेल्सियस
कल्याणपुर (शहडोल)15.3 डिग्री सेल्सियस
गिरवर (शाजापुर)16.3 डिग्री सेल्सियस
देवरा (सिंगरौली)16.8 डिग्री सेल्सियस

कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

पांढुरना: 0.3 मिमी

सौसर: 0.1 मिमी

कब मिलेगी राहत?

मौजूदा समय में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन 8 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि 7 अप्रैल तक गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

अगर आपको खबर अच्छी लगी है तो इसे शेयर करें और हमेंFacebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें-

MP Board 2025 Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपी जांच शुरू, इन विषयों में स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस मार्क्स

MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानिए जरूरी गाइडलाइंस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article