MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर ठंड का दौर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में लुढ़का पारा, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: शुक्रवार को मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट हुई है।

MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर ठंड का दौर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में लुढ़का पारा, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: शुक्रवार को मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक पारे में और गिरावट आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी एमपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल में दिन के पारा में 6.8 डिग्री की गिरावट रही। यह 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंदौर में दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में 24.5 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री, गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री और टीकमगढ़ में 24 डिग्री रहा।

कब मिलेगी ठंड से राहत?

आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद राहत मिलेगी। 29 जनवरी (बुधवार) से वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान में वृद्धि होगी। सिस्टम गुजरने के बाद ठंड फिर से बढ़ेगी।

एमपी में प्रमुख शहरों में गुरुवार-शुक्रवार की रात का तापमान

शहर

रात का तापमान

नीमच9.2 डिग्री सेल्सियस
मंडला10.0 डिग्री सेल्सियस
पचमढ़ी10.2 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़10.4 डिग्री सेल्सियस
नौगांव10.6 डिग्री सेल्सियस
रतलाम11.0 डिग्री सेल्सियस
रायसेन11.3 डिग्री सेल्सियस
गुना11.6 डिग्री सेल्सियस
बालाघाट12.0 डिग्री सेल्सियस
टीकमगढ़12.3 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो12.4 डिग्री सेल्सियस
नरसिंहपुर12.4 डिग्री सेल्सियस
रीवा12.5 डिग्री सेल्सियस
उमरिया12.6 डिग्री सेल्सियस

भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री गिरा

उत्तर से आई ठंडी हवाओं से मौसम में फिर बदलाव हुआ है। शुक्रवार को भोपाल में अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को पारा 30 डिग्री था, जो शुक्रवार को 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में रात के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

अगले चार दिन कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?

तिथि

दिन

रात

25 जनवरी 202525.0 डिग्री सेल्सियस7.0 डिग्री सेल्सियस
26 जनवरी 202526.2 डिग्री सेल्सियस8.0 डिग्री सेल्सियस
27 जनवरी 202525.5 डिग्री सेल्सियस8.0 डिग्री सेल्सियस
28 जनवरी 202526.0 डिग्री सेल्सियस8.0 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा को ऑफर हुई फिल्म: निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का रोल, परिवार ने दिखाई सहमति

MP Board Exam New Time Table: मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article