Advertisment

MP Weather Update: तीन दिन बाद दूर हो सकती है किसानों की टेंशन, होगी जोरदार बारिश! IMD का पूर्वानुमान

IMD के अनुसार 3 दिन बाद जोरदार बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से किसानों की टेंशन कम हो सकती है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम दिखाएगा असर, एमपी में अगले 3 दिन तक होगी बारिश

भोपाल। MP Weather Update: अगस्त का आधा महीना लगभग बीतने को है। सावन भी गुजरने वाला है ऐसे में मध्यप्रदेश में कई जिले सूखे की मार झेल रहे हैं। तो वहीं आईएमडी ने तीन दिन बाद यानि 15 अगस्त से एक बार फिर जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन सामान्य होते ही नया वैदर सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से ऊंचाई पर चल रही है और प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल

एमपी में पिछले 24 घंटे में इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा।

बारिश के प्रमुख आंकड़े

बीते 24 घंटों में पेटलावद, खरगोन में मेघनगर, थांदला में 3, बड़वानी बदनावर में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisment

इन जिलों में संभावित वर्ष का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, संभाग के जिलों में सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, भोपाल, सीहोर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। तो वहीं इंदौर संभाग के जिलों में सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट

आपको बता दें एमपी में आज सुबह तक नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, भोपाल, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार ( MP Weather Forcast)  शनिवार के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

Advertisment

ये जिले सूखे की कगार पर

आपको बता दें वैसे तो बीते दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। लेकिन एमपी (MP Weather Update) के कुछ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। बहुत कम बारिश वाले जिलों में नीमच एवं मंदसौर है। इतना ही नहीं सतना, अशोक नगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन जिले ऐसे हैं जहां बहुत कम बारिश हुई है। यही कारण है कि यहां फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सूखने लगी फसलें

एमपी (MP Weather Update) के सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में अभी तक 16 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण यहां खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। इनमें से विशेष रूप से सोयाबीन की फसल को सबसे ज्यादा अधिक नुकसान की आशंका है।

सोयाबीन की फसल को ही सबसे अधिक नुकसान क्यों

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो सभी फसलों में सोयाबीन ऐसी फसल है जिसकी जड़ें उथली रहती हैं। यही कारण है कि पानी की कमी से इसकी जड़े सूखने लगी है। जिससे सोयाबीन के पौधे मुरझाने लगे हैं। यही कारण है कि अब किसानों की टेंशन इसे लेकर बढ़ रही है।

Advertisment

तेंदोनी नदी में डूबने से 3 नाबालिगों की मौत

रायसेन के तेंदोनी नदी में डूबने से 3 नाबालिगों की मृत्यु हो गई है। SDRF और उदयपुरा पुलिस द्वारा रेस्क्यू करके शवों को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां तीनों नाबालिग नदी में नहाने गए थे।

MP Weather Update, Increased tension of farmers, Monsoon, Today weather Forcast, MP  rain alert, Bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 12 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर, मध्य प्रदेश का मौसम,(Madhya Pradesh ka Mausam

मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert monsoon Madhya Pradesh ka mausam Increased tension of farmers bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 12 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें