MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: एमपी में ठंड थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: एमपी में ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी में 23 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। लोग ठंड के कारण बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। विजिबिलिटी लगातार कम होती जा रही है।

कई शहरों में कड़ाके की ठंड

हालांकि राजधानी भोपाल में आज ठंड कम रही और सुबह लोगों को धूप देखने को मिली। लेकिन, अभी भी कई शहर ऐसे हैं जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दतिया, सागर, ग्वालियर, गुना एवं राजगढ़ में ठंड ने अपना प्रकोप बनाए रखा है। इस बीच दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

भोपाल (Bhopal Weather )

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। इस बीच दिन में कोहरा देखने को मिल सकता है। भोपाल में आगामी दिनों में ठंड में कमी आ सकती है।

इंदौर (Indore Weather)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कोहरा रहने की संभावना है। यहां भी सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

जबलपुर (Jabalpur Weather)

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 16 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कोहरा देखने को मिलेगा।

ग्वालियर (Gwalior Weather)

ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 18 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहेगा।

उज्जैन (Ujjain Weather)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article