MP Weather: एमपी के इन जिलों में IMD ने जताई बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम ?
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई.. जबकि कुछ शहरों में तापमान ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, शनिवार (26 अप्रैल) और रविवार (27 अप्रैल) को जबलपुर संभाग और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, रीवा और शहडोल संभाग में भी दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। आज के मौसम की बात करें तो, राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, तापमान में उल्लेखनीय अंतर देखने को मिला। शिवपुरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो में न्यूनतम तापमान भी 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो असामान्य रूप से अधिक है। इसके विपरीत, छिंदवाड़ा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी सामान्य है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के मध्य और उत्तरी भागों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, दक्षिणी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी बनी रहने की आशंका है।