MP Weather News Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 2 दिनों बाद फिर शुरू होगा ठंड का दौर, पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अप

MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में मौसम ने बड़ी करवट ली है। अब दोपहर में धूप चुभने लगी है। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा है।

MP Weather News Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 2 दिनों बाद फिर शुरू होगा ठंड का दौर, पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अप

MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में मौसम ने बड़ी करवट ली है। अब दोपहर में धूप चुभने लगी है। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का एक दौर आने की संभावना है। हालांकि एक से दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

एमपी में न्यूनतम तापमान कितना रहा

रविवार (2 फरवरी) को एमपी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजगढ़ के अलावा सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। सर्वाधिक न्यूनतम पारा सिवनी में 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोपाल में 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 12.2 डिग्री, इंदौर में 12.1 डिग्री, पचमढ़ी में 10.5 डिग्री, राजगढ़ में 8.6 डिग्री, उज्जैन में 10.7, जबलपुर में 14.2 डिग्री और सिवनी में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

यह भी पढ़ें- MP में स्टूडेंट्स को लैपटॉप-स्कूटी‌ जल्द: मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे, जापान से लौटकर बोले सीएम मोहन यादव

अधिकतम तापमान कितना रिकॉर्ड हुआ

राज्य में अधिकतम तापमान खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगोन में 32.2 डिग्री, भोपाल में 28.5 डिग्री, ग्वालियर में 27.4 डिग्री, इंदौर में 28.7 डिग्री, नर्मदापुरम में 30 डिग्री, उज्जैन में 29.5 डिग्री, जबलपुर में 29 डिग्री, मंडला में 32.5 डिग्री, सिवनी में 32 डिग्री और बालाघाट में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

एमपी में कोहरे की स्थिति नजर नहीं आई। अधिकतर जिलों की दृश्यता अधिक रही। मौसम विभाग ने सोमवार (3 फरवरी) को मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। किसी भी जिले को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

उत्तरी हवाओं से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब

भोपाल में उत्तर से आई ठंडी हवा के कारण रात के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई है। न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार, उत्तर भारत में पहुंचा एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस वहां से गुजर चुका है।

इसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पारा गिरा है। सोमवार को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है, इससे तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- MP में बाघ की मौत: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ ‘छोटा भीम’ ने तोड़ा दम, घायल अवस्था में वन विहार भोपाल लाया गया था

रात का पारा 12.9 डिग्री पर पहुंचा, ठंड के आसार नहीं

ग्वालियर में रात का तापमान 12 डिग्री के पार पहुंचने के कारण सर्दी बेअसर होने लगी है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री बढ़त के साथ 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह की आर्द्रता 93 फीसदी रही। अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article