MP Weather Update : मध्यप्रदेश के 27 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के 27 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी MP Weather Orange alert of heat in the entire state till April 10 heat wave warning in 27 districts vkj

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के 27 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 27 जिलों में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की अशंका है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाएं जताई गई है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज 8 अप्रैल 27 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, उमरिया, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और शाजापुर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मध्य प्रदेश पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वही केंद्रीय मौसम विभाग ने 8 से 10 अप्रैल तक पूरे मध्य प्रदेश में आरेंज अलर्ट किया गया है।

वही स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक गुजरात के उत्तरी हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article