MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश में लू का दंश, 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, शुक्रवार से मिलेगी थोड़ी राहत

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मार्च का महीना खत्म होने से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। Madhya Pradesh heatwave alert

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश में लू का दंश, 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, शुक्रवार से मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम अपडेट।

हाइलाइट्स
  • मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी।
  • खजुराहो में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान।
  • शिवपुरी में लू का प्रभाव और 40 डिग्री तापमान।

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मार्च का महीना खत्म होने से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के 7 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन संभाग में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

निवाड़ी सबसे गर्म, कई जिलों में हीटवेव का खतरा

गुरुवार को निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री सेल्सियस और रतलाम, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर जैसे जिलों में भी लू का प्रकोप देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र

  • निवाड़ी (पृथ्वीपुर): 41 डिग्री सेल्सियस
  • नर्मदापुरम: 40.9 डिग्री सेल्सियस
  • रतलाम, गुना, शिवपुरी और ग्वालियर में लू जैसी स्थिति
  • खजुराहो: 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • दमोह: 40.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो या सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहे, तो हीटवेव माना जाता है। फिलहाल, मालवा-निमाड़ क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, धार) में लू का सबसे ज्यादा खतरा है।

यह भी पढ़ें-इंदौर की बदल जाएगी सूरत: कनाडिया बायपास पर डबल डेकर ब्रिज, सड़कें, फ्लाईओवर के साथ भोपाल-धार रोड पर ISBT को मंजूरी

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

ग्वालियर39.5 डिग्री सेल्सियस20.6 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर39.5 डिग्री सेल्सियस18 डिग्री सेल्सियस
भोपाल38.7 डिग्री सेल्सियस21.4 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन38 डिग्री सेल्सियस19.5 डिग्री सेल्सियस
इंदौर37.6 डिग्री सेल्सियस21.8 डिग्री सेल्सियस

5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

  • कल्याणपुर (शहडोल): 14.0 डिग्री सेल्सियस
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम): 14.6 डिग्री सेल्सियस
  • सीधी/मंडला: 15.2 डिग्री सेल्सियस
  • देवरा (सिंगरौली)/नरसिंहपुर/खजुराहो (छतरपुर): 15.5 डिग्री सेल्सियस
  • शिवपुरी: 16.0 डिग्री सेल्सियस

5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

कन्नौद (देवास): 24.8 डिग्री सेल्सियस

खंडवा/धार: 24.0 डिग्री सेल्सियस

खरगौन: 23.4 डिग्री सेल्सियस

शिवपुरी: 23.3 डिग्री सेल्सियस

खरगौन: 23.0 डिग्री सेल्सियस

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

पृथ्वीपुर (निवाड़ी): 41.0 डिग्री सेल्सियस

नर्मदापुरम: 40.9 डिग्री सेल्सियस

तालुन (बड़वानी): 40.7 डिग्री सेल्सियस

राजगढ़ (राजगढ़): 40.6 डिग्री सेल्सियस

रतलाम: 40.2 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

  • 28 मार्च: तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
  • 29 मार्च: भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास
  • मार्च के अंतिम तीन दिन: फिर से तापमान में वृद्धि की संभावना

मार्च के रिकॉर्ड

  • 2021 में 30 मार्च को 41 डिग्री सेल्सियस (सर्वाधिक)
  • 1979 में 9 मार्च को 6.1 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
  • 2006 में 108.8 मिमी बारिश (सर्वाधिक)

सलाह

  • पर्याप्त पानी पिएं
  • धूप में निकलने से बचें
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
  • बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें

यह भी पढ़ें-

Gold Rate Today: चांदी रुकी, सोना भागा, सराफा बाजार में गोल्ड रश, सोना-चांदी के दामों में ये है लेटेस्ट अपडेट

सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला: PSS के तहत तुअर-उड़द, मसूर की खरीद को मंजूरी, शिवराज ने किसान हितैषी फैसला बताया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article