Advertisment

MP Weather: ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, पचमढ़ी में जमी बर्फ, पारा 0.2 डिग्री, भोपाल-राजगढ़ में चली शीतलहर

MP Weather: मध्यप्रदेश में दो दिन से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान गिरा। कश्मीर में हो रही बर्फबारी और शीतलहर के असर से पारा में गिरावट जारी है।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather: ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, पचमढ़ी में जमी बर्फ, पारा 0.2 डिग्री, भोपाल-राजगढ़ में चली शीतलहर

MP Weather: मध्यप्रदेश में दो दिन से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान गिरा। कश्मीर में हो रही बर्फबारी और शीतलहर के असर से पारा में गिरावट जारी है। पचमढ़ी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज हुआ।

Advertisment

सीजन में पहली बार तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इससे पहले पचमढ़ी में सुबह के समय ओश की बूंदें जम गई। बुधवार को एमपी के सभी शहरों में न्यूनतम तापामान 10 डिग्री के नीचे रहा।

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने का कारण

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। यहां से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिस कारण हवा की गति तेज होगी। इसका असर एमपी में भी पड़ेगा। इससे आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा।

वहीं, 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से राज्य में बारिश हो सकती है।

Advertisment

भोपाल और राजगढ़ में गिरा तापमान

पचमढ़ी के अलावा राजगढ़ और भोपाल सबसे ठंडा रहा। राजगढ़ में न्यूनतम पारा 1.6 और भोपाल में 3.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर, भिंड, छतरपुर और मऊगंज में घना कोहरा छाया रहा।

एमपी के अन्य शहरों का हाल

मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला और अनूपपुर में मध्यम कोहरा रहा। गुरुवार (9 जनवरी) को अधिकांश शहरों में कोहरा छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार हैं।

इन शहरों में गिरा तापमान

शहरन्यूनतम पारा
पचमढ़ी0.2 डिग्री
राजगढ़1.6 डिग्री
गिरवर2.0 डिग्री
सीहोर2.7 डिग्री
भोपाल3.6 डिग्री
Advertisment

9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण देश में सर्दी पड़ी रही है। आईएमडी ने 9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। ठंड के कारण देश में 40 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटे में ठंड से 29 लोगों की जान चली गई।

वहीं, राजस्थान, दिल्ली और बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत हो गईई। दो दिन बाद कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान के नागौर में तापान 2.5 डिग्री तक रहा। तमिलनाडु के उदगमंडल में तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में बुधवार सुबह जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। इस कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हुई। जम्मू-कश्मीर में सड़कों पर बर्फ जमी है। श्रीनगर-लेह रोड, मुगल रोड, सेमथान-किश्तवाड़ सड़क बर्फबारी के कारण बंद है।

Advertisment
weather update Weather of MP pachmari weather MP Weather News mp weather IMD update imd forecast bhopal weather Bhopal Temperature
Advertisment
चैनल से जुड़ें