मध्यप्रदेश का मौसम: नवंबर शुरू हो गया लेकिन ठंड का कोई पता नहीं, जानें MP में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में 20 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। अभी पूरा नवंबर सामान्य से ज्यादा तापमान रहेगा।

MP Weather cold in Madhya Pradesh winter Bhopal

MP Weather: नवंबर के 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में ठंड का कोई अता-पता ही नहीं है। सर्द हवाओं की जगह दिन में धूप और उमस ने परेशान कर रखा है।

https

आखिर सर्दी ने अब तक दस्तक क्यों नहीं दी, प्रदेश में कड़ाके की ठंड कब पड़ेगी ? मध्यप्रदेश मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश ने हर सवाल का जवाब दिया है।

हल्की गर्मी क्यों ?

सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश ने बताया कि मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़कर न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री के बीच है। उत्तरी मध्यप्रदेश में 13 से 14 डिग्री, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 16 से 17 डिग्री और कुछ जगहों पर 18-19 डिग्री चल रहा है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और उससे ज्यादा बना हुआ है। इसलिए धूप और हल्की गर्मी का एहसास है।

मध्यप्रदेश में ठंड क्यों नहीं आई ?

[caption id="attachment_696456" align="alignnone" width="671"]Bhopal weather मध्यप्रदेश मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश[/caption]

सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर-चंबल के हिस्से में अरब सागर से आने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ये हल्की नमी और हीट इफेक्ट लाती हैं। जब तक इन हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी नहीं हो जाती, जो हिमालय या पहाड़ों से आती हैं, तब तक सर्दी का अहसास नहीं होगा।

पूर्वी मध्यप्रदेश में बंगाल की खाड़ी में लगातार नॉर्थ ईस्ट मॉनसून की वजह से सिस्टम बन रहे हैं। इसलिए वहां भी ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। अभी अल नीनो-ला नीना की स्थिति न्यूट्रल है। पूरे नवंबर में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने वाला है।

प्रदेश में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड ?

सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में ला नीना की स्थिति बनना शुरू होगी। दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री की रेंज में गिरावट होने लगेगी। 20 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

ये जिले ज्यादा ठिठुरेंगे

mp cold

MP के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर के आखिरी दिनों और जनवरी के 20 से 22 दिनों में मध्यप्रदेश (MP Weather) में कोल्ड वेव चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: MP में फिर आधी रात 26 IAS के ट्रांसफर: सीएम के दोनों प्रमुख सचिव बदले,‌ संजय शुक्ला को अब नगरीय प्रशासन का जिम्मा‌

पिछले साल से ज्यादा पड़ेगी ठंड

सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश का कहना है कि 3-4 साल की बात करें तो 2 साल ऐसे गए हैं 2021 और 2022 में दिसंबर-जनवरी में ठंड का वक्त काफी ज्यादा था। पिछले साल दिसंबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ी थी। दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में ठंड की शुरुआत हुई थी। फिर जनवरी में 15-20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। इस बार 2021-22 से कम लेकिन पिछले साल से ज्यादा ठंड पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें: देश के इस पूर्व क्रिकेटर का लड़का बना लड़की, जानें जेंडर चेंज कराने के बाद क्या कहा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article