/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather-1.jpg)
भोपाल। प्रदेश में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। सूरज की आसमान के साथ आंख मिचोली चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज हल्की बारिश के आसार हैं। तो वहीं कहीं—कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान में बने सिस्टम का एमपी पर असर दिखाई दे रहा है। आने वाले 2—4 दिनों में कई जिलों में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तो वहीं भोपाल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।
यहां दिखेगा ठंड का असर
- इंदौर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, ग्वालियर में बारिश के आसार
- गुना, शिवपुरी में दिखेगा ठंड का ज्यादा असर
- पश्चिमी नम हवाएं ठंड में इजाफा कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में 6 जनवरी की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने बर्षा और ओले की संभावना जताई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us