पदवृद्धि के लिये तिरंगा यात्रा: दिल्ली के बाद भोपाल में फिर जुटेंगे वर्ग 1 वेटिंग शिक्षक, इंटेलीजेंस के घनघनाने लगे फोन

MP Waiting Teachers Protest: शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अब भोपाल में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

MP-Waiting-Teachers-Protest

हाइलाइट्स

  • उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 का मामला
  • वेटिंग शिक्षक की भर्ती में पदों को बढ़ाने की मांग
  • राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

MP Waiting Teachers Protest: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग शिक्षक पदवृद्धि की मांग को लेकर हार मानने को तैयार नहीं है। दिल्ली में प्रदर्शन के बाद फिर भोपाल में जुटने की तैयारी शुरु हो गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले वेटिंग शिक्षक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर इंटेलीजेंस भी एक्टिव हो गई है। वेटिंग शिक्षकों को नेतृत्व करने वाले उम्मीदवारों के फोन घनघनाना शुरु हो गए हैं।

दिल्ली तक में कर चुके हैं प्रदर्शन

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़े वेटिंग शिक्षकों ने 9 अगस्त, शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे से शुरु हुये इस प्रदर्शन में बेरोजगार शिक्षक संघ ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी (MP Waiting Teachers Protest) की।

दिल्ली में प्रदर्शन का उद्देश्य पदवृद्धि की मांग को एमपी कोटे से बने केंद्रीय मंत्रियों को सांसदों तक अपनी बात पहुंचाना था।

यात्रा के दौरान बांटे जाएंगे पंपलेट

वेटिंग शिक्षक तिरंगा यात्रा के दौरान आम व्यक्ति से समर्थन जुटाने पंपलेट भी बांटेंगे। पंपलेंट में शिक्षकों की कमी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है।

MP-Waiting-Teachers-Protest-Tiranga-Yatra-scaled

इस यात्रा में ऐसे बच्चों के पेरेंट्स को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिनके स्कूलों में शिक्षक नहीं है। यह तिरंगा यात्रा

अब इन तथ्यों के साथ तिरंगा यात्रा

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822552202839269562

तिरंगा यात्रा के दौरान जो पंपलेट बांटी जाएगी उसमें लिखा है कि कैसे शिक्षकों की कमी के कारण पिछले सत्र में 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 1.52 लाख, हिंदी में 47 हजार, राजनीति शास्त्र में 34 हजार और रसायनशास्त्र में 38 हजार स्टूडेंट फेल हो गए। इसके अलावा अन्य जानकारी भी पंपलेट में दी गई है।

वेटिंग शिक्षकों का अब तक का संघर्ष

150 दिनों से भटक रहे: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन इसकी असल लड़ाई 20 फरवरी 2024 को रिजल्ट आ जाने के बाद शुरु हुई। इन 150 दिनों में पदवृद्धि करवाने वेटिंग शिक्षक दर दर भटके।

एक दर्जन से ज्यादा आंदोलन: ओवरऐज हो रहे वेटिंग शिक्षकों के लिए ये लड़ाई करो या मरो जैसी ही रही। भोपाल में 12 मार्च को बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, 13 जून को महाआंदोलन, 1 जुलाई को विधानसभा के लिए मार्च, 19 जुलाई से DPI के सामने भूख हड़ताल और 9 अगस्त को दिल्ली जैसे आंदोलन किए।

35 जनप्रतिनिधियों को सौंपा पत्र: वेटिंग शिक्षकों ने अपनी आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए पक्ष विपक्ष के 35 जनप्रतिनिधियों को अपना मांग पत्र सौंपा। इसमें विभागीय मंत्री सहित सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के नाम शामिल हैं।

पदवृद्धि की मांग इसलिए जायज

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में कुल 8720 पदों पर भर्ती (MP Teacher Bharti) हो रही है। ये भर्ती 16 विषयों में हो रही है। विषयवार भर्ती होने से 100 में से 85 नंबर लाने वाले भी कई उम्मीदवार शिक्षक नहीं बन पा रहे थे।

MP-Waiting-Teachers-Protest-02

वहीं कई विषयों में मध्य प्रदेश से ज्यादा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग हो रही है।सैंकड़ों उम्मीदवारों के लिए ये लास्ट चांस है, क्योंकि इसके बाद वे ओवरऐज हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article