MP Vikram Award Controversy:सूचना नहीं मिलने से नाराज 4 पर्वतारोहियों के खेल विभाग पर गंभीर आरोप, चयन प्रोसेस की जांच हो

Madhya Pradesh (MP) Vikram Award Controversy: मंगलवार को भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश अलंकरण समारोह में विक्रम अवॉर्ड 2022 की सूचना नहीं मिलने से पर्वतारोहियों की नाराजगी सामने आई है। चार पर्वतारोहियों ने मध्यप्रदेश खेल विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP Vikram Award Controversy

MP Vikram Award Controversy

Madhya Pradesh (MP) Vikram Award Controversy: मंगलवार को भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश अलंकरण समारोह में विक्रम अवॉर्ड 2022 की सूचना नहीं मिलने से पर्वतारोहियों की नाराजगी सामने आई है। चार पर्वतारोहियों ने मध्यप्रदेश खेल विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विक्रम पुरस्कार (साहसिक खेल श्रेणी) के लिए इससे पहले, साल 2022 में भी विभाग ने आवेदन की सूचना जारी नहीं की थी, जिससे कई योग्य पर्वतारोही आवेदन करने से वंचित रह गए। इस बार विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल एडवेंचर अवॉर्ड 2023) पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। इसके चलते यह अवॉर्ड किसी भी पर्वतारोही को नहीं दिया जा सका।

डिजिटल, वेबसाइट से नोटिस नहीं

आशीष गुप्ता के मुताबिक, खेल विभाग के सहायक निदेशक उन्हें दीवाली और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजते रहे, लेकिन पुरस्कार जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा नहीं की। कोई डिजिटल या वेबसाइट नोटिस जारी नहीं किया गया था।

चयन प्रक्रिया की स्वतंत्र कराए जांच

पर्वतारोहियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल विभाग से मांग की है कि 2022 में हुई चयन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की जाए। चारों योग्य माउंट एवरेस्ट विजेताओं को 2023-24 की संशोधित चयन सूची में उचित स्थान दिया जाए।

6 में से 2 पर्वतारोही ले चुके पुरस्कार

मध्य प्रदेश से अब तक कुल 6 माउंट एवरेस्ट विजेताओं में से दो को पहले ही विक्रम पुरस्कार मिल चुका है। इनमें से केवल एक को 2023 में पुरस्कार दिया जाना था, लेकिन 2017 की उपलब्धियों को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद 5 अगस्त 2025 को हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी।

ये पर्वतारोही पुरस्कार से वंचित

मधुसूदन पाटीदार (एवरेस्ट 2017)
आशीष गुप्ता (पूर्व नौसेना अधिकारी, एवरेस्ट 2017)
मेघा परमार (एवरेस्ट 2019)
भावना डेहरिया (एवरेस्ट 2019) शामिल हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Rain Alert:एमपी में रक्षाबंधन पर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अगले दो सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

MP Rain Alert 9 August 2025

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश के मौसम केंद्र से अगले दो सप्ताह का फोरकास्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, शनिवार, 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article