अशोक वाणी को दोहरी जिम्मेदारी: MP वाणी समाज प्रबोधन संस्था के अध्यक्ष और महाराष्ट्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने

Narela BJP councilor Ashok Vani: नरेला विधानसभा के वार्ड 70 से बीजेपी पार्षद और MIC सदस्य अशोक वाणी को 2 महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP Vani Samaj Prabodhan Sanstha Ashok Vani President National Executive Member Maharashtra hindi news

हाइलाइट्स

  • नरेला बीजेपी पार्षद अशोक वाणी को दोहरी जिम्मेदारी
  • MP वाणी समाज प्रबोधन संस्था के अध्यक्ष नियुक्त
  • महाराष्ट्र प्रबोधन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने

Narela BJP councilor Ashok Vani: नरेला विधानसभा के वार्ड 70 से बीजेपी पार्षद और MIC सदस्य अशोक वाणी को दोहरी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मध्यप्रदेश वाणी समाज प्रबोधन संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य प्रबोधन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में भी मनोनीत किया गया है।

अशोक वाणी क्यों मिली जिम्मेदारी

अशोक वाणी की नियुक्ति उनकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। अशोक वाणी लंबे समय से समाज के प्रबोधन, शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनका ये अनुभव अब राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्था के कार्यों को दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

अशोक वाणी बोले-समाज के सशक्तिकरण का प्रयास

MP वाणी समाज प्रबोधन संस्था के अध्यक्ष अशोक वाणी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि समाज ने मुझ पर विश्वास जताया। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की एकता, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करूं। आने वाले समय में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विशेष कार्य किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE CCTV Camera Order: CBSE का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य

नए अध्यक्ष को संस्था के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अशोक वाणी की इस दोहरी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हर्ष जताया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक वाणी के नेतृत्व में संस्था नए आयाम स्थापित करेगी और समाज को प्रबोधन की दिशा में ठोस उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

जल्द बनेगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों से मांगे सुझाव, जानें बड़ा अपडेट

8th Pay Commission Update: देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लोकसभा में 8वें वेतन आयोग का मुद्दा उठा तो सरकार ने बताया कि राज्यों, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कार्मिक विभाग (DoPT) जैसे प्रमुख विभागों से राय और सुझाव मांगे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article