Mp Vaccination: प्रदेश में कल वैक्सीनेशन महाअभियान, टीका नहीं लगवाने वाले लोग होंगे चिन्हित

Mp Vaccination: प्रदेश में कल वैक्सीनेशन महाअभियान, टीका नहीं लगवाने वाले लोग होंगे चिन्हितMp Vaccination: Vaccination campaign in the state tomorrow, people who do not get vaccinated will be identified

Mp Vaccination: प्रदेश में कल वैक्सीनेशन महाअभियान, टीका नहीं लगवाने वाले लोग होंगे चिन्हित

भोपाल। मध्य प्रदेश में 10 नवंबर से वैक्सीनेशन महाअभियान एक बार फिर शुरू हो चुका है। प्रदेश में दूसरे डोज की रफ्तार कम होने से पेंडेंसी भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले 4 बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान दोबारा शुरू कर रही है। यह अभियान 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर प्रत्येक बुधवार को होगा। वहीं 17 नवंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा दिन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आज 16 नवंबर को प्रदेश में उन लोगों को चिन्हित करेगी जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वहीं टीम वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे भी करेगी। बता दें कि प्रदेश में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है। वहीं सरकार ने 18 वर्ष के उपर के लोगों में दोनों डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय तय किया है और उम्मीद है कि इस लक्ष्य को जल्द हासिल कर लिया जाएगा।

रोजाना जांचे जा रहे 58 हजार सैंपल
प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है। अब तक कुल 5 कोरोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें दो करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article