Mp Vaccination: प्रदेश में आज फिर वैक्सीनेशन महाअभियान, दूसरे डोज पर किया जाएगा फोकस

Mp Vaccination: प्रदेश में आज फिर वैक्सीनेशन महाअभियान, दूसरे डोज पर किया जाएगा फोकसMp Vaccination: Vaccination campaign again in the state today, focus will be on second dose

Mp Vaccination: प्रदेश में आज फिर वैक्सीनेशन महाअभियान, दूसरे डोज पर किया जाएगा फोकस

भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी लोगों का वैक्सीनेशन हो, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज फिर वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए आभियान का 5वां चरण चलाया जाएगा। आज 11 हजार 159 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। सुबह 9 बजे से टीकाकरण अभियान शुरु हो जाएगा। वहीं 24 नवंबर और 1 दिसंबर को भी महाअभियान चलाया जाएगा।

दूसरे डोज पर दिया जाएगा जोर
10 नवंबर से वैक्सीनेशन महाअभियान एक बार फिर शुरू हो चुका है। प्रदेश में दूसरे डोज की रफ्तार कम होने से पेंडेंसी भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले 4 बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान दोबारा शुरू कर रही है। यह अभियान 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर प्रत्येक बुधवार को होगा। वहीं 17 नवंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा दिन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 नवंबर को प्रदेश में उन लोगों को चिन्हित किया है जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वहीं टीम वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे भी कर रही है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है। वहीं सरकार ने 18 वर्ष के उपर के लोगों में दोनों डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय तय किया है और उम्मीद है कि इस लक्ष्य को जल्द हासिल कर लिया जाएगा।

Shivraj Singh

Koo App

प्रदेश में आज एक बार फिर #MPVaccinationMahaAbhiyan के तहत द्वितीय डोज़ से छूटे हुए नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

मेरी आप सभी से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए इस स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ अवश्य लें: CM

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 17 Nov 2021

रोजाना जांचे जा रहे 58 हजार सैंपल
प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है। अब तक कुल 5 कोरोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें दो करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

Koo App

प्रदेश में आज एक बार फिर #MPVaccinationMahaAbhiyan के तहत द्वितीय डोज़ से छूटे हुए नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

मेरी आप सभी से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए इस स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ अवश्य लें: CM

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 17 Nov 2021

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article