MP Vaccination: वैक्सीनेशन महाअभियान का आज दूसरा दिन, प्रदेश में 15 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

MP Vaccination: वैक्सीनेशन महाअभियान का आज दूसरा दिन, प्रदेश में 15 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीनMP Vaccination: Today is the second day of the vaccination campaign, 15 lakh people will get the vaccine in the state

MP Vaccination: वैक्सीनेशन महाअभियान का आज दूसरा दिन, प्रदेश में 15 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

भोपाल। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान का आज दूसरा दिन है। आज गुरुवार को प्रदेशभर में वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी। बता दें कि 26 अगस्त को पहले दूसरी डोज को ही प्राथमिकता दी जानी थी लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने को कहा है। आज वैक्सीनेशन केंद्रों में वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएंगी। लेकिन प्रथमिकता दूसरी डोज को ही दी जाएगी। वहीं आज प्रदेश में 15 लाख वैक्सीन का लक्ष्य रखा गया है।

राजधानी में 500 से ज्यादा सेंटर
राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को 500 से ज्यादा सेंटरों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं 48 हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसमें कोवीशील्ड की 40 हजार और कोवैक्सीन के 8 हजार डोज शामिल है। बता दें कि राजधानी में कल 80 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के टीके लगे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में महाअभियान के पहले दिन 23 लाख 83 हजार 164 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 26 लाख 32 हजार 584 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

प्रदेश ने तोड़ा रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश ने दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन बुधवार को 22 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे तक 22.26 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक ट्वीट किया, मध्यप्रदेश ने इस टीकाकरण के साथ एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 21 जून को 17.62 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक जैन मंदिर में आयोजित शिविर में इस अभियान का उद्घाटन किया। चौहान ने शिविर में टीकाकरण के लिए आए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद कुछ व्यक्तियों के हाथ पर ‘‘ मैंने टीका लगाया है’’ की सील भी लगाई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। हम फिर से एक महामारी की पीड़ा को सहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी पात्र लोगों को 21 सितंबर तक टीके की पहली खुराक तथा 21 दिसंबर तक दूसरी खुराक लग जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article