Advertisment

MP VACCINATION: राजधानी में आज होगा 44 हजार लोगों का वैक्सीनेशन ,80 सेंटर पर लगेंगी कोवैक्सीन और कोवीशील्ड

MP VACCINATION: राजधानी में आज होगा 44 हजार लोगों का वैक्सीनेशन ,80 सेंटर पर लगेंगी कोवैक्सीन और कोवीशील्डMP VACCINATION: Today 44 thousand people will be vaccinated in the capital, 80 centers will have covaccine and coveshield

author-image
Bansal News
MP VACCINATION: राजधानी में आज होगा 44 हजार लोगों का वैक्सीनेशन ,80 सेंटर पर लगेंगी कोवैक्सीन और कोवीशील्ड

भोपाल। प्रदेश में 1 जुलाई से वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वैक्सीनेशन के इस दूसरे चरण में आज शनिवार को राजधानी में 44 हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। जिसमें शहर के 80 सेंटर पर कोवैक्सीन और कोवीशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है उन्हें 84 दिन के गैप के बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। वहीं कोवैक्सिन का दूसरा डोज 28 दिन के गैप में लगाया जाएगा। बता दें कि जिलों में वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण के लिए नागरिकों के मोबिलाइजेशन करवाए गए हैं जिससे टीकाकरण में परेशानी ना हो। बता दें भोपाल में अब तक 17 लाख 79 हजार 857 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिसमें से 14 लाख 21 हजार 175 लोगों को पहला डोज और 3 लाख 58 हजार 682 लोगों को दूसरा डोज लगा है।

Advertisment

मध्यप्रदेश रहा नंबर वन
गुरुवार को प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। गुरुवार को देशभर में मप्र का यह रिकॉर्ड रहा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन मप्र में किया गया है। वहीं मप्र के बाद 7 लाख वैक्सीन लगाने के मामले में उप्र दूसरे नंबर पर रहा। गुरुवार को मप्र में 10 लाख 81 हजार 128 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है। यह पूरे देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है।

बता दें मप्र में 21 जून से टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया था। इसके बाद से यह अभियान प्रदेश में तेजी से चलाया जा रहा है। मप्र में अब तक 2 करोड़ 67 लाख 68 हजार 516 लोगों को वैक्सीन का डोज लगा दिया गया है। इसमें से 2 करोड़ 24 लाख 11 हजार 718 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वहीं 43 लाख 56 हजार 758 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर थमने के बाद से वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लाखों लोगों को कोरोना की डोज दी जा रही है। प्रदेश में वैक्सिनेशन महाअभियान 21 जून से शुरू किय गया था। इस अभियान का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया था।

vaccination will be done for 4 days in a week. target of 32 thousand vaccines in the capital Pradesh Breaking Hindi only the second dose of vaccine will be taken in the state MP Vaccination: On July 3 and 5 MP Vaccination: Both doses of Coveshield and Covaxin will be applied today MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya hindi samachar Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news go the dose fight for corona etv hindi news covid19 corona viris in mp corona vaccine corona 60 thousand will get the vaccine" " both the doses of Kovishield and only the second dose of Covaxin will be take
Advertisment
चैनल से जुड़ें