मप्र नगरीय निकाय चुनाव : बड़ा आदेश जारी, आरक्षण को लेकर बड़ी खबर

मप्र नगरीय निकाय चुनाव : बड़ा आदेश जारी, आरक्षण को लेकर बड़ी खबर mp urban body elections 2022 reservation on june 10 vkj

मप्र नगरीय निकाय चुनाव : बड़ा आदेश जारी, आरक्षण को लेकर बड़ी खबर

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों (mp urban body elections) को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों (mp urban body elections) को लेकर राज्य चुनाव आयोग लगातार बैठकों पर बैठके कर रहा है। चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को जरूरी निर्देश देने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 6 जिलों के वार्ड परिसीमन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 6 जिले जिनमें बालाघाट, सागर, खडवा, अनूपपुर, सिंगरौली, रायसेन में नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन किये जाने के संबंध में कार्यक्रम घोषित किया गया है। 20 मई तक वार्डों की संख्या का निर्धारण तथा वार्ड परिसीमन संबंधी की अधिसूचना का प्रकाशन होगा। तो वही 10 जून तक वार्डों का आरक्षण भी हो जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, वार्डाे की संख्या का निर्धारण एवं वार्ड परिसीमन संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन 20 मई 2022 तक। दावे/आपित्तयों का निराकरण पश्चात अंतिम प्रकाशन हेतु आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को प्रेषित किया जाना 31 मई 2022 तक। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा परीक्षण उपरांत विभाग को प्रेषित करना 3 जून 2022 तक। वार्ड विभाजन का अंतिम प्रकाशन 6 जून 2022 तक। वार्ड आरक्षण 10 जून 2022 तक। वार्ड आरक्षण का प्रकाशन 14 जून 2022 तक होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article